हापुड़: खुली पोल, ज़रा सी बारिश में सड़क पर भरा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। थोड़ी बारिश में ही नगर पालिका परिषद हापुड़ की पोल खुल गई। इस दौरान गढ़ रोड पर पानी भर गया जिसकी वजह से वाहन चालकों और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुई जरा सी बारिश के चलते नगर पालिका के दावे पानी में बह गए। हापुड़ की गढ़ रोड पर देवनंदिनी फ्लाईओवर के पास पानी भरने से दुकानदारों, ग्राहकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की समय पर सफाई न होने की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हुई। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने नालों की सफाई की मांग उठाई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























