हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला न्यू कासिमपुरा में मंगलवार की सुबह अचानक तारों में आग लग गई। जिसकी वजह से मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इस कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि न्यू कासिमपुरा में सोमवार को पूरी रात लाइट न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन जब मंगलवार की सुबह लाइट आई। तो अचानक सुबह करीब सात बजे हाई टेंशन लाइन की तारों में धमाका होने लगा और तारों में आग भी लग गई जिसकी वजह से तार जलकर एक दूसरे से अलग हो गए और मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई और मोहल्ले वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने में लग गई।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
https://ehapurnews.com/have-a-house-of-your-own-now-the-dream-will-come-true-contact-9756129288/
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

































