हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com) : पंजाबी सभा समिति हापुड़ की अगुवाई में मंगलवार को श्री कलगीघर जी सिंह सभा गुरुद्वारा के निकट मीठे शर्बत की छबील लगाकर मीठा शर्बत वितरित किया गया। मान्यता हैं कि ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी के दिन जलदान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं। निर्जला एकादशी को भीमसैनी एकादशी भी कहते हैं। आसमान से बरस रही आग से राहत पाने के उद्देश्य से बड़ी तादाद में राहगीर व अन्य लोग छबील पर पहुंचे और दूध व चीनी से बने मीठे शर्बत को पीकर तपती गर्मी से राहत महसूस की। ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी के दिन जल सेवा को श्रेष्ठ सेवा बताया गया हैं। पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय डाबर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

































