बाबूगढ़: गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बकरा ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाजियों ने नमाज पढ़ी। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस दौरान सभी से अपील की कि कोई भी खुले में कुर्बानी ना करें। नियमों का पालन कर ही कुर्बानी की जाए और भाईचारे की खूबसूरती को और मजबूत बनाएं।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार को ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गई। नियमों का पूरी तरीके से पालन हुआ। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह, मस्जिद व घरों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके पश्चात गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























