हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की छोटी मंडी पाटिया में स्थित लक्ष्मण गोयल उर्फ लक्ष्मण मैदा वाले के यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। ग्राहकों के साथ अभद्रता की और रुपयों की मांग की जिसका विरोध करने पर आरोपी ने दुकानदार, कर्मचारी व ग्राहकों के साथ जमकर गाली गलौज किया। शोर सुनकर आरोपी के परिजन दुकान में पहुंचे और आरोपी को अपने साथ ले गए। पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। व्यापारी ने बताया कि उसका इस दौरान लगभग 80 हजार रुपए का नुकसान हो गया। आरोपी ने इस दौरान सामान यहां-वहां बिखेर दिया और ईंट उठाकर हमला करने का प्रयास भी किया।
मामला रविवार की रात का है जब हापुड़ के रामगंज निवासी लक्ष्मण मैदा वाले ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। तभी नशे में धुत एक व्यक्ति दुकान पर जबरन चढ़ गया जिसने ग्राहकों के साथ अभद्रता की जिसका विरोध करने पर उसने कर्मचारी को पकड़ लिया और धमकी देने लगा। जब व्यापारी ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और उसने डीप फ्रीजर पर चढ़कर व्यापारी पर हमले का प्रयास भी किया। इस दौरान डीप फ्रीजर का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर आरोपी के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। व्यापारी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























