हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रधान कार्यालय राजेंद्रनगर के बाहर रेलवे रोड हापुड़ में मीठे पेय जल का वितरण किया गया। महासभा के पदाधिकारीयों द्वारा पूर्ण श्रद्धा भाव से किया गया। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि ज्येष्ठ महीने में प्यासे को जल आदि सात्विक पेय पदार्थ का वितरण पुण्य प्रदान करता है। पंडित अजय पाण्डेय ने कहा कि गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है। अतः सभी धर्मप्रेमियों को इस पुण्य कार्य में भाग लेना चाहिए। महासभा महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, प्रवक्ता डॉ0 करुण शर्मा, परामर्श बोर्ड सदस्य पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र बंसल, मंत्री गौरव कौशिक,पंडित अजय पाण्डेय,कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित महावीर शर्मा,विशिष्ट सदस्य डा0 अनिल वाजपेयी,संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा, रेखा पाण्डेय, डॉ0 आराधना वाजपेयी, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, मंत्री पंडित महावीर शर्मा,अनुज अग्रवाल, मोक्ष शर्मा, सेल्वी तिवारी, भरत पाण्डेय आदि ने पूर्ण श्रद्धा से सहयोग किया.
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























