अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में खेतों पर काम करने जा रहे अधिवक्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में अधिवक्ता घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कांवी निवासी अधिवक्ता मुकुट तोमर ने बताया कि वह घर से खाना खाकर टहलने के लिए जब अहमदपुर नयागांव रोड स्थित अपने खेत की तरफ घूमने के लिए निकला था। इसी बीच उसे कार से कुचलने का आरोपियों ने प्रयास किया और डंडे व सरिया से पीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























