
बीयर की दुकान से 1.18 लाख हुए चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी रेलवे फाटक के पास बीयर की दुकान से 1.18 लाख चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा निवासी संदीप रस्तोगी की छिजारसी रेलवे फाटक के पास बीयर की दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान पर अमरोहा निवासी रिंकू बतौर सेल्समैन नौकरी करता है जो कि दुकान मालिक के मकान में किराए पर रहता है। शुक्रवार की रात सेल्समैन दुकान बंद कर कमरे पर चला गया था। चोर ने दुकान का शटर खोलकर उसमें रखे 1.18 लाख रुपए चोरी कर लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























