हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास के रहने वाले राम भक्त अर्जुन पुंडीर ने शनिवार को कैंची धाम की स्थापना दिवस के अवसर पर हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के बाहर मीठे शरबत का वितरण किया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया।
श्री बालाजी मंदिर के मुख्य पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने बताया कि शनिवार को राम भक्त अर्जुन ने पहले बाबा को मीठे शरबत का भोग लगाया। इसके पश्चात हाईवे पर आने जाने वाले राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया गया। कैंची धाम की स्थापना दिवस के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132































