Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जांच में नमूने फेल हो रहे हैं। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में स्थित बीकानेर वाला से लिया गया राजभोग का नमूना फेल हो गया। इसी के साथ और भी कई नमूने फेल हुए हैं जो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए थे। ऐसे में प्रतिष्ठित और महंगे ब्रांड पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अठसैनी में बीकानेर वाला की कंपनी मैसर्स सिंक फूड्स एंड ब्रेवरेज प्राइवेट लिमिटेड से राजभोग का नमूना लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि इसमें रंग अधिक मिला है जो कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसी के साथ ब्रजघाट में गुरुद्वारा के पास सोनू कुमार के किराने की दुकान से लिए गए नमूने में मिलावट पाई गई। हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज से अर्पित मित्तल के यहां से लिया गया बेसन के लड्डू का नमूना भी फेल हो गया।
धौलाना के बड़ा बाजार के अजय कुमार की दुकान से लिए गए पापड़ में रंग अधिक मिला, कांवी की मंढ़ेया में मनीष कुमार की दुकान से लिए गए गुजिया के नमूने में मावा सही नहीं था, धौलाना के लालपुर में खलील के यहां से लिए गए मावे के नमूने में फैट कम मिला।
गांव देहरा में अब्दुल रब के यहां से लिए गए छुआरे, धौलाना के छोटा मोहल्ला में राहुल के यहां से दही, पिलखुवा के किशनगंज में राकेश तोमर के यहां से लिया गया मावे का नमूना, रेलवे रोड हापुड़ से मोहल्ला रामगंज से अर्पित मित्तल के यहां से लिया बेसन के लड्डू, सिंभावली के सुभाष विहार कॉलोनी में छत्रपाल भगत के यहां से बर्फी, गांव गोंडी में जाकिर के यहां से लिए गए मिश्रित दूध के नमूने की रिपोर्ट फेल पाई गई। सादिक पुर निवासी दरवेश कुमार, गांव महमूदपुर में भूपेंद्र के यहां से मिश्रित दूध, मोहल्ला चैनपुरा निवासी अनस के यहां से दही और गांव असौड़ा में विनोद कुमार के यहां से बेसन के लड्डू के नमूने फेल हो गए।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























