बाबूगढ़: पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ बाबूगढ़ के मेन चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया और सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों से नियमों का पालन कर सड़क पर उतरने की अपील की। इसी के साथ पुलिस ने दो पहियां वाहन चालकों को हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें। वहीं चार पहिया वाहन चालकों से पुलिस ने सीट बेल्ट लगाकर ही सड़क पर उतरने के लिए कहा। बाबूगढ़ के प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि नियमों का पालन करने में ही भलाई है। नियमों के उल्लंघन से जान भी जा सकती है। बाबूगढ़ के मेन चौराहा पर पुलिस ने बुधवार की रात यह अभियान चलाया। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का ज़ायज़ा लिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























