
पूजा करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में आठ जून की सुबह 62 वर्षीय महिला गांव चितौली स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थी। जैसे ही महिला मंदिर के पास पहुंची तो तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई। स्थानीय लोगों ने महिला को नगर के गढ़ रोड स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान नौ जून को महिला की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला महेशपुरी निवासी नारायण सिंह ने बताया कि आठ जून की सुबह करीब नौ बजे उसकी मामी गांव चितौली में पूजा अर्चना के लिए जा रही थी। जैसे ही उसकी मामी मंदिर के सामने पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात बाइक सवार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


































