हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अलग-अलग जगह मंगलवार को दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है लेकिन दोनों शवों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरकर दोनों युवकों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि छिजारसी फाटक से 500 मीटर गाजियाबाद की तरफ और बड़ौदा हिन्दूऑन फाटक के पास मंगलवार को दो युवकों का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए है और दोनों शवों की पहचान में जुट गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


































