हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स पर तोड़फोड़ करने वाले चालक को पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने भागते समय अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह जेसीबी चालक ने पिलखुवा टोल टैक्स पर तोड़फोड़ की और टोल कर्मियों को चोट पहुंचाने का प्रयास किया। ऐसे में भागते समय उसने अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जेसीबी को भी सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307 में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे के आसपास का है। जब टोल कर्मियों ने जेसीबी मशीन के चालक से टोल टैक्स मांगा तो आरोपी भड़क गया और उसने मौके पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























