हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह एक जेसीबी से टोलकर्मियों को टाल मांगना भारी पड़ गया जिसके बाद गुस्साए जेसीबी के चालक ने टोल बूथों पर जमकर तोड़फोड़ की और बिना टोल दिए ही निकल गया। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे एक जेसीबी पहुंची। जेसीबी से टोलकर्मियों ने टोल टैक्स देने के लिए कहा इसके बाद उसका चालक भड़क गया और उसने जेसीबी मशीन से टोल टैक्स पर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने वीडियो बना ली जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसके बाद टोल टैक्स दिए बिना ही जेसीबी मशीन का चालक मौके से जेसीबी लेकर फरार हो गया।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























