हापुड़ में छह करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़वासियो के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ के शहरी इलाकों में छह करोड़ रुपए की लागत से सड़कों व नालों का निर्माण किया जाएगा। यह सभी कार्य शहरी इलाकों के मोहल्लों में किए जाने हैं। एसडीएम व ईओ मनोज कुमार ने बताया कि आचार संहिता लगने की वजह से टेंडर प्रक्रिया पर रोक लग गई थी लेकिन अब सोमवार को टेंडर प्रक्रिया खोलने की तैयारी हो चुकी है। बरसात आने से पहले सड़कों व नालों का निर्माण कार्य किया जाना है। जिससे बरसात के मौसम में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर रहे।
आपको बता दें कि सड़कों व नालों का निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से कराया जाएगा। राज्य वित्त आयोग से करीब चार करोड रुपए की धनराशि और 15वें वित्त आयोग से दो करोड़ की धनराशि शामिल है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि मोहल्ला इंद्रगढ़ी की गली नंबर 55 की नाली व सड़क 1.35 लाख, मोहल्ला चमरी फाटक के पास पानी की टंकी के सामने की तरफ आरसीसी नाला निर्माण 39.68 लाख, मोहल्ला सोनपुर में नाली व सड़क 11.29 लाख, मोहल्ला शिवगढ़ी में सड़क 39.25 लाख, मोहल्ला रफीक नगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क 22.15 लाख, मोहल्ला कोटला मेवातियान में आरसीसी नाला निर्माण 11.59 लाख, मोहल्ला शक्तिनगर में नाली व सड़क 33.54 लाख, आवास विकास बुलंदशहर रोड पर एमएस गार्डन के सामने आरसीसी नाले का निर्माण 39.62 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। इन नालों के बनने से आठ से अधिक मोहल्लों की जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























