संदिग्ध हरकतों पर पुलिस करेगी कडी पूछताछ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):यदि सड़क पर चलते वक्त किसी की हरकतें संदिग्ध है तो पुलिस अवश्य पूछताछ करेगी और गलत साबित होने पर दंड भी दिया जा सकता है।
जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों ने शुक्रवार को प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चेकिंग की।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई। संदिग्ध का बायोडाटा पुलिस ने रजिस्टर में अंकित भी किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























