फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद में घुसने की कोशिश करने वाले हापुड़ के दो मजदूर समेत तीन दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले दो मजदूरों ने अमरोहा के रहने वाले एक अन्य मजदूर के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद गेट संख्या तीन पर तैनात एएसआई अनिल कुमार ने तीनों को रोका। मौके पर तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। पार्लियामेंट थाने ने आरोपियों के खिलाफ 419, 465, 468, 471 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ निवासी कासिम, शोएब और अमरोहा निवासी मोनिस तीनों की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है जो कि संसद भवन में एक ठेकेदार शाहनवाज आलम के अधीन काम करते हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों के पास कैजुअल एंट्री पास थे। जब वह संसद में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो पार्लियामेंट की सुरक्षा में तैनात ए एस आई अनिल कुमार ने उन्हें जांच के लिए रोका। इसके बाद तीनों ने कैजुअल पास दिखा दिए। इसके पश्चात एएसआई ने आई कार्ड मांगा तो तीनों ने आधार कार्ड भी दिखा दिए लेकिन एएसआई ने फर्जी आई कार्ड को तुरंत पहचान लिया। बताया जा रहा है कि एक ही आई कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर दूसरे मजदूर की फोटो लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया। चूंकि मामला संसद की सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक मजदूर के पास आधार कार्ड नहीं था तो उसने दूसरे मजदूर के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर उसका इस्तेमाल किया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























