हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोला जहां से चोर 14 कट्टे सरसों के चोरी कर ले उड़े। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा सरसों के कट्टे गए थे जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
गुरुवार की रात परिजन छत पर सो रहे थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया और वह राकेश त्यागी पुत्र गंगा शरण त्यागी के मकान में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। चोरों ने इस दौरान 14 कट्टे सरसों के चोरी कर लिए और मौका देखकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की खुली तो घर में बिखरा सामान और कट्टे गायब देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























