हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 मई को उसकी बेटी घर से किसी काम से निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो पता चला कि पड़ोस में किराए पर रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। धौलाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























