हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में एक युवक को पीट-पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामपुर के कृष्ण ने बताया कि वह 31 मई को मोहल्ले के ही मनोज की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के दीपक उर्फ धल्लू और लाला ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मार पिटाई की और पीट-पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण इकट्ठा हुए और किसी तरह पीड़ित को बचाया और आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























