हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में स्थित एक घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रोहित ने बताया कि मामला 31 मई की रात करीब 8:30 बजे का है। जब वह घर पर खाना खा रहा था। इसी बीच मोहल्ले का रिंकू, जयप्रकाश, बंटी और सूरज लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर पीड़ित से अभद्रता शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। बीच बचाव करने आए उसके भाई राहुल को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से वार कर दोनों भाइयों पर हमला कर हत्या का प्रयास किया। दोनों भाइयों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























