हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मेला मार्ग पर स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ रुपए से इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। योजना के तहत पार्क समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
शासन के निर्देश पर गढ़ के प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके तहत प्राचीन गंगा मंदिर में जीर्णोद्धार समेत भव्य दरबार व दुकान बनाए जाने का काम शुरू हो चुका है। नक्का कुआं मंदिर के परिसर में भगवान शिव के मुख्य मंदिर नहुष कूप (नक्का कुआं), झारखंडेश्वर मंदिर समेत परिसर में स्थापित सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























