घर में बंधी 22 बकरियां चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांव बदनौली में एक व्यक्ति के घर में घुसकरआठ मई की रात चोर 22 बकरियां चोरी कर ले गए। नौ मई की सुबह पीड़ित के जागने पर बकरियां ने मिलने के कारण उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने 112 डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बकरियां की छानबीन कर लौट गई। पीड़ित रणवीर पाल ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पीड़ित रणवीर पाल ने तहरीर में बताया कि उसके परिवार का पालन-पोषण बकरी पालन से ही चलता था। वह बकरी के बच्चे और उनका दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। आठ मई को वह घर में सोया हुआ था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और बंधी 22 बकरियां चोरी कर ले गए। रणवीर पाल जब नौ मई को उठा तो सभी बकरियां गायब देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद रणवीर में बकरियों की काफी तलाश की। बकरियां न मिलने पर पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

























