
ट्रेन की चपेट में आने से कटा व्यक्ति का हाथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रेलवे गेट नंबर-68 पर मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति रेलवे ट्रेक पर गिर गया। इसी दौरान ट्रेन आने से व्यक्ति का हाथ कंधे से काटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर पता चला कि व्यक्ति गांव बिगास निवासी कलुवा है।
आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में एक व्यक्ति मंगलवार की देर रात बाबूगढ़ क्षेत्र के गेट नंबर-68 के रेलवे ट्रेक पर गिर गया। इसकी वजह से ट्रेन की चपेट में आने के कारण नशे में धुत व्यक्ति का कंधे से हाथ कट गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























