34 लाख की अवैध शराब पर चला रोड रोलर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर देहात क्षेत्र में पुलिस ने लगभग 34 लाख रुपए की शराब पर रोड रोलर घुमाया। 10 हजार लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इसमें से साढ़े सात हजार लीटर शराब लोकसभा चुनाव के दौरान की गई कार्रवाई से जुड़ी है। अवैध शराब को कोर्ट से अनुमति लेने के बाद नष्ट किया गया है।
जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 10,000 अवैध शराब को जब्त किया। लंबित माल निस्तारण अभियान के तहत पुलिस ने कोर्ट से आबकारी अधिनियम से संबंधित अवैध शराब को नष्ट करने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के पश्चात देहात पुलिस ने मंसूरपुर डंपिंग यार्ड में रोड रोलर चलकर 34 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट किया। जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत मुकदमों से संबंधित अवैध शराब को नष्ट कर कार्रवाई की गई है। हापुड़ के कप्तान का कहना है कि किसी भी स्थिति में जनपद में अवैध शराब का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























