हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप के सामने तारों में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मधुबन कॉलोनी के गेट के बाहर से गुजर रहे तारों में भीषण आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को दुरुस्त किया।
बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में तारों पर लोड डल रहा है। बुधवार की शाम मधुबन कॉलोनी के बाहर से गुजर रहे तारों में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ तो विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई तो वहीं दूसरी ओर लोगों में डर का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम पहुंची जिसने तारों को दुरुस्त किया।
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























