25 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला: सात में से एक डायरेक्ट पूर्व आईएएस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जरोठी रोड पर गाजियाबाद की एसआईबी यानी विशेष अनुसंधान शाखा ने एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दफ्तर पर छापा मारा और 25 करोड रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी। बोगस फर्मों से जीएसटी चोरी का मामला सामने आया। कंपनी का मुख्य कार्यालय जयपुर में है। कंपनी के सात डायरेक्टरों में से एक रिटायर्ड आईएएस अफसर भी है। विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर ने बताया कि टीम को इनपुट मिला था कि बोगस फर्मों के माध्यम से जीएसटी चोरी की जा रही है। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की और बुधवार की शाम जरोठी रोड पर छापा मारा। 15 सदस्यीय टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर जरोठी रोड पर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी पहुंची और एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा जहां तीन लोग मिले। इस दौरान टीम ने लैपटॉप, दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। आपको बता दें कि कंपनी उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे समेत बड़े पैमाने पर रेलवे के निर्माण आदि कार्य करती है। कंपनी का मुख्य कार्यालय जयपुर में है और रिटायर्ड आईएएस दिनेश गोयल समेत सात लोग कंपनी के डायरेक्टर हैं। टीम का कहना है कि कंपनी ने दर्जनों डमी और बोगस फर्म बनाई है जिनके माध्यम से लगभग 25 करोड़ रुपए का फर्जी आईटीसी क्लेम लिया गया है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























