हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने परिजनों के साथ बेटी की तलाश की तो पता चला कि बदनौली का रहने वाला दीपू उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है जिसके बाद वह घर पहुंची तो दीपू के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 26 मई 2024 की रात उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि गांव बदनौली का दीपू उसे बहला-फुसला कर ले गया है जिसके बाद महिला अपनी बेटी की तलाश के लिए जब दीपू के घर पहुंची तो उसके माता-पिता और भाई ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उससे अभद्रता की। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























