प्रदेश के भूतपूर्व सपा के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी










बहादुरगढ़,हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भूतपूर्व विधायक मदन चौहान को किंही लोगों ने फोन पर नेतागिरी छोडऩे तथा नेतागिरी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस सिलसिले में भूतपूर्व विधायक ने पुलिस में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार बात 31 अक्तूबर की है कि सपा नेता मदन चौहान गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरगढ़ पसवाड़ा में लोगों से शिष्टाचार भेंट करने गए थे। शाम के वक्त गढ़मुक्तेश्वर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर धमकी दी कि नेतागिरी छोड़ दे,नहीं तो जान से मार दूंगा और हमारे क्षेत्र में अगर नेतागिरी करी तो जान से हाथ धो बैठेगा साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। सपा नेता ने भविष्य में अप्रिय घटना घटित होने की आशंका जताते हुए आरोपी के मोबाइल फोन नम्बर का पता कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धारा 504,507 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।

आज का OFFER:
Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!