हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी में स्थित अनुपम चौक पर एक नामी दुकान पर सोमवार की दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल यह सारा विवाद एक्सपायरी आइसक्रीम देने को लेकर हुआ। ग्राहक जब आइसक्रीम लेकर घर पहुंचा तो आइसक्रीम खाने पर पता चला कि आइसक्रीम का स्वाद थोड़ा सा अजीब है जिसके चलते उसने आइसक्रीम की एक्सपायरी डेट देखी तो वह खत्म हो चुकी थी जिसके बाद ग्राहक दुकानदार के पास पहुंचा तो दुकानदार ने आइसक्रीम को बदलने से इनकार कर दिया जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ते देख दुकानदार ने तुरंत आइसक्रीम को बदला।
मामला सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे का है जब 10 वर्षीय दिव्यम निवासी रेवती कुंज हापुड़ आइसक्रीम खरीदने के लिए अनुपम चौक स्थित अनुपम कन्फेक्शनरी की दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से एक आइसक्रीम देने को कहा। आइसक्रीम पर 340 रुपए अंकित थे जिस पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर लिखा हुआ था। ग्राहक ने एक ही आइसक्रीम ली जिसे दुकानदार ने 170 के बजाए 175 रुपए में बेच दिया। जब ग्राहक आइसक्रीम लेकर घर पहुंचा तो सभी ने आइसक्रीम खोली और जैसे ही उसे स्वाद बदला हुआ लगा। इसके बाद वह दुकान पर एक्सपायर आइसक्रीम को बदलने के लिए पहुंचा तो दुकानदार ने यह कह दिया कि आइसक्रीम खुली हुई है। ऐसे में वह इस एक्सपायर आइसक्रीम को वापस नहीं लेगा। जानी-मानी दुकान पर पीड़ित के परिजन भी एकत्र हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया जिसके बाद दुकानदार ने मामला बढ़ता देख आइसक्रीम को आनन-फानन में बदल दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। दुकानदार की इस हरकत से लोग नाराज हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























