हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने दहेज में 6 लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे पीट-पीडटकर घर से निकाल दिया और एक किन्नर से निकाह कर लिया। पीड़िता न्याय के लिए न्यायालय पहुंची जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर, सौतन किन्नर, देवर समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर बासंका की रहने वाली एक महिला का निकाह हाफिजपुर क्षेत्र के गांव कुराना निवासी युसूफ से साल 2008 में हुआ था। निकाह के 14 साल बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और व्यापार करने के नाम पर मायके से छह लाख लाने के लिए कहा। इसी बीच उसके पति यूसुफ का दिल एक किन्नर पर आ गया जिसके बाद वह उसे अपने साथ रखने लगा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी देकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने किन्नर से निकाह कर लिया है जिसके बाद वह कोर्ट पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065




























