👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 22 मई की शाम उसकी पत्नी घर से नकदी व आभूषण लेकर अपने पति के साथ फरार हो गई है। व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 22 मई की शाम 4:00 बजे का है जब विवाहिता घर में रखी 50 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति को जब मामले की जानकारी हासिल हुई तो उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























