हापुड़ के राजकीय महाविद्यालय से जल्दी शुरु होगा शैक्षिण कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव सलारपुर में राजकीय महाविद्यालय बनकर तैयार हो गया है और महाविद्यालय में शीघ्र ही शैक्षिण कार्य शुरु हो जाएगा। हापुड़ के गांव सलारपुर में बने राजकीय महाविद्यालय की तरह ही सूबे में 14 राजकीय महाविद्यालय तैयार हो गए है। इन्हें राज्य विश्वविद्यालयों के माध्यम से पीपीपी माडल पर संचालित किया जाएगा। निर्माण एजेंसी से भवन के स्थानांतरण के बाद शैक्षिण कार्य शुरु हो जाएगा। राजकीय महाविद्यालय माधौगढ़ कोंच जालौन, राजकीय महाविद्यालय घाटमपुर कानपुर नगर, राजकीय महाविद्यालय सलारपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, राजकीय महाविद्यालय बढ़ाना मुजफ्फरनगर, राजकीय महाविद्यालय गहमर जमानिया गाजीपुर और राजकीय महाविद्यालय लखैहिया कला बहराइच भी बनकर तैयार है। वर्तमान में 172 राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























