👁 0 views Views
गांव उपेड़ा में गंदगी से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के हालात इन दिनों बेहद खराब है। यहां जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी होती है। नालों में गंदगी अटी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कूड़ा नहीं उठता। ऐसे में उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण भी लापरवाही बरत रहे हैं जो कि यहां-वहां कूड़ा फेंक देते हैं। मामले में ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की प्रतिदिन सफाई हो और जगह-जगह कूड़ा फेंकने वालों पर भी शिकंजा कसा जाए।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























