हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बकायदारों को नोटिस जारी करने वाली पिलखुवा नगर पालिका अब खुद बकायदार बन गई है जिस पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कूड़ा प्रोसेसिंग का लगभग 9.82 ल
लाख रुपए बकाया है। नगर पालिका ने 9 महीने से भुगतान नहीं किया है। ऐसे में प्लांट के प्रबंधक ने बताया कि भुगतान को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है। वहीं विद्युत विभाग का प्लांट पर दो लाख रुपए का बिल भी बकाया है। यदि तीन दिनों के भीतर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया तो प्लांट का कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
गांव मुकीमपुर के जंगलों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट है जिसका नगरपालिका के देखरेख में संचालन एकॉर्ड हाइड्रोएयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्लांट पर शहरी क्षेत्र के कूड़े की छंटनी कर उससे जैविक खाद तैयार किया जाता है। इसके लिए पालिका प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी को 80 से 85 रुपए प्रति कुंतल कूड़ा के हिसाब से भुगतान करना होता है। आरोप है कि नगर पालिका ने 9 महीने से भुगतान नहीं किया है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि रोजाना कूड़े का संचालन किया जा रहा है। प्लांट का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























