👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेसवे की साइट पर कामगार का शव पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने बताया कि लाश के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। मृतक की शिनाख्त बिहार के जिला कैमूर के थाना क्षेत्र अधौरा के गांव सलैया के धर्मेंद्र के रूप में हुई है। मामला बुधवार का है जब पुलिस को सूचना मिली निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेसवे की साइट पर कामगार का शव पड़ा है जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























