भाकियू ने समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में गढ़ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक ज्ञापन परियोजना निदेशक (PD) संतोष कुमार बाजपेई से मुलाकात कर सौपा।ज्ञापन में NH- 709 के निर्माण में गर्वमेन्ट स्टेक्चर और रास्ते और स्कूल के सामने फुट ओवर ब्रिज के बारे में समस्याओ को रखा गया है।
मुख्य मांग हैं-ग्राम हिरनपुरा चौकी पर जंक्शन का निर्माण कराया जाए।
हिरनपुरा चौकी पर यात्री शेड का निर्माण, हिरनपुरा गांव के गेट का निर्माण, L.B.B.M इन्टर कालिज के सामने फुट ओवर ब्रिज (लोधीपुर),ढाना रोड पर जंक्शन होना चाहिए,प्राथमिक विद्यालय पोपाई का निर्माण, साधन सहकारी सीमित पौपाई का निर्माण, पौपाई गांव में कब्रिस्तान की भूमि की व्यवस्था, पौपाई गांव का गेट, जनू पूरा गांव का गेट, लोदीपुर सुमन के हनुमान मंदिर की दीवार का पेमेंट आदि है।
ये रहे उपस्थित-जितेंद्र नागर तहसील अध्यक्ष गढ़, मनोज प्रधान, हिरणपुरा , जगत सिंह प्रधान, तपेश प्रधान, कपिल हूण आदि।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























