👁 0 views Views
घायल पक्षियों को इलाज हेतु पक्षी औषधालय दिल्ली भेजा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज हापुड द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पर मंगलवार को दो घायल पक्षी लाये गये। एक चिडिया को करंट लगने से उसकी एक टांग टूट गई थी, दूसरा एक उल्लू का बच्चा जो भंयकर बुखार से पीडित था तथा अत्याधिक कमजोर था।पक्षी औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात कौशिक ने बताया कि दोनो ही पक्षियो की जान बचाने के लिए उन्हें दिल्ली भेजना आवश्यक था, अत: पक्षी औषधालय समिति के कोषाध्यक्ष अर्चित जैन तथा पक्षी औषधालय के कर्मचारी राजेन्द्र ने उन्हें जैन समाज दिल्ली के बड़े औषधालय पर प्राथमिक उपचार के बाद भेजा।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093























