यूपी का पहला डॉग स्कवायड ट्रेनिंग सैंटर मेरठ में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी पुलिस का पहला डॉग स्क्वायड ट्रेनिंग सेंटर मेरठ पीटीएस में बनेगा। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से पत्राचार किया गया है और भूमि संबंधित जानकारी ली गई है। इसके अलावा ये भी पूछा गया है कि किस तरह से प्रशिक्षण और बाकी व्यवस्थाएं की जाती हैं। अब इस मामले में यूपी पुलिस के लॉजिस्टिक मुख्यालय से संपर्क किया जा रहा है, साथ ही मेरठ पुलिस को भी सूचना भेजी गई है। जैसे ही इस प्रपोजल को अनुमति मिलेगी, यहां पीटीएस मेरठ में डॉग स्क्वायड ट्रेनिंग सेंटर के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
ट्रेनिंग डायरेक्टरेट यानी प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के अधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी ली गई है। यहां मेरठ में डॉग स्क्वायड और ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर बनाने की प्लानिंग हो रही है। ऐसे में इस काम को पूरा करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के किस हिस्से में इस ट्रेनिंग सेंटर के लिए जगह दी जा सकती है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























