हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर क्षेत्र के एक व्यक्ति से तीन लाख 92 हजार रुपए हड़पने के मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
बुलंदशहर के बीवी नगर क्षेत्र के गांव बैसाखूर निवासी अनिल ने बताया कि 28 अप्रैल 2023 को वह अपने रिश्तेदारों के साथ गांव सबली निवासी जसवंत व गगन सिंह निवास पुत्रगण टिन्नी के यहां प्लाट देखने के लिए आया था। इस दौरान आरोपियों ने कागज दिखाकर उसके साथ गांव सबली निवासी मिंटू को प्लॉट दिखाने के लिए भेजा। प्लॉट पसंद आने पर 2200 प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लॉट का सौदा भी हो गया।
पीड़ित का कहना है कि उसने अपने रिश्तेदारों के सामने प्लॉट के बयाने के रूप में दो लाख 65 हजार दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने 15 जनवरी 2024 को बैनामा कराने का वादा किया और 28 व 29 दिसंबर 2023 को एक लाख 27 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।आरोपियों के पास 3.92 लाख रुपए पहुंच गए लेकिन आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सबली निवासी दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























