पंकज जैन हापुड़ जैन मिलन के पुन: निर्विरोध अध्य्क्ष निर्वाचित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड की एक बैठक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जैन समाज के अध्यक्ष तथा जैन मिलन के संरक्षक अनिल जैन को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। सर्व सम्मति से प्रमोद जैन तथा अनिल जैन को जैन मिलन का संरक्षक, पंकज जैन को अध्यक्ष, सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा भुवन जैन को उपाध्यक्ष, सुशील जैन को महामंत्री, डाoअनिल जैन को कोषाध्यक्ष, राजीव जैन व पुलकित जैन को मंत्री, राजीव जैन (राजू गारमेंट) को आडीटर, विकास जैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया साथ ही नरेंद्र जैन (अरिहंत फर्नीचर),मनीष जैन (मेरठ रोड),आर के जैन एडवोकेट, विकास जैन (गढ रोड),आशीष जैन (कोल्ड स्टोरज) को विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव गठित पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और परिश्रम से जैन मिलन के सेवा कार्यो का विस्तार करने का संकल्प लिया।बैठक णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से प्रारंभ हुई।चुनाव अधिकारी अनिल जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए धर्म प्रभावना बढाने हेतु कार्य करने का आग्रह किया।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























