हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बेनामों में स्टाम्प चोरी का मामला सामने आया है। खेती की जमीन पर लोगों ने आवासीय व्यावसायिक भवन तक बना लिए हैं। इसके अनुसार बैनामे में स्टांप आवासीय और व्यावसायिक दर से लिए जाने चाहिए थे लेकिन खेती की जमीन में ही बैनामे कर दिए गए। सूत्रों ने बताया कि 20 से अधिक मामले ऐसे हैं जहां बड़े प्लॉट लेकर बैनामा छोटे प्लाट के रूप में किया गया। स्टाम्प को बचाने के लिए टैक्स चोरों ने मौके पर बने भवन को भी नहीं दर्शाया। यदि भवन दर्शाया तो उसमें पक्का बना हुआ और फ्लोर नहीं दर्शायी जिसके चलते सरकार को चपत लगी है और स्टाम्प की चोरी हुई है। वहीं काला धन भी बैनामों में खपाया गया है।
यदि पिछले दो वर्षो की बात करें तो 589 बेनामों में गड़बड़ी मिली है। इसके बाद निबंधन एवं स्टांप विभाग ने 11. 19 करोड रुपए के वाद भी दायर किए हैं। वर्तमान में तीन न्यायालय में 4 करोड़ के वाद चल रहे हैं। शेष जुर्माना जमा हो चुका है। हापुड़ में करोड़ों की स्टाम्प चोरी करने वाले अब विभाग की रडार पर हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867




























