हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद में गुरुवार को हुई बैठक में कर अधीक्षक से अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने से नाराजगी सामने आई है। हालांकि अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि मामला शासन स्तर का है। लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद ही कार्रवाई हो पाएगी।
एक बैठक में पता चला कि पिछले 5 वर्ष का कर निर्धारण वर्ष 2008 में हुआ था। उसके बाद 2013 में निर्धारण होना था लेकिन 2024 तक भी कर निर्धारण नहीं हुआ। उसके बाद नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल ने निरीक्षकों की कड़ी फटकार लगाई थी। बैठक में कर अधीक्षक ने बताया था कि उनकी तैनाती को हुए एक वर्ष नहीं हुआ है। बैठक में राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने कर अधीक्षक के साथ बदसलूकी कर अधीक्षक को अपमानित किया।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























