ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले दबंग ने ई-रिक्शा में बैठने का प्रयास किया तो चालक ने ई-रिक्शा में बैठने से इंकार कर दिया। उसके पश्चात आरोपी भड़क गया जिसने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया। इस दौरान चालक को 17 टांके आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीम नगर के रहने वाले महेश ने बताया कि उसका बेटा मनीष ई-रिक्शा चलाता है जो कि 13 मई को ई-रिक्शा लेकर किसी काम से हापुड़ के तहसील चौराहा जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही गौरव ने उसे रोक लिया और उसकी ई-रिक्शा में बैठने का प्रयास किया। जब ई-रिक्शा चालक ने उसे बैठाने से मना कर दिया तो वह भड़क किया और उसने धारदार ब्लेड से गला रेत दिया जिसके बाद वह लहुलूहान हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे 17 टांके आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586























