आर्थिक अपराध में वांछित अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अनेक वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए प्रयासरत है। पुलिस संगीन अपराध व मीट कारोबार में वांछित तो पुलिस पकड़ रही है, परंतु आर्थिक अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम ने 14 मई को दो क्रिकेट सटोरिए पकड़ थे और नकदी, लेपटाप आदि बरामद हुए। पकड़े गए सटोरियों के फरार साथियों को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया था, परंतु अभी तक नहीं पकड़े गए।
बात करीब एक साल पहले की है कि हापुड़ नगर पुलिस ने क्रिकेट सटोरियों का एक गैंग पकड़ा था और गैंग का एक सदस्य छत कूद कर फरार हो गया यह सब पुलिस रिकार्ड मे दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए गैंग के सदस्यों को थाने से ही जमानत दे दी, परंतु छत कूद कर भागा आरोपी पुलिस के आज तक हत्थे नहीं चढ़ा है, जबकि वह खुले आम घूमता नजर आता है।
जनपद हापुड़ में ओयो होटल धड़ल्ले से चल रहे है और अनके होटल में दुष्कर्म (रेप) की वारदात हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के विरुद्ध तो कार्रवाई की है, परंतु एक भी भवन मालिक के विरुद्ध पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।
मई-2024 के शुरु में पुलिस ने जनपद हापुड़ में शराब के ठेकों पर नकली शराब की बिक्री के धंधे का भंडाफोड़ किया था और सेल्समैन सहित इस धंधे में लिप्त 9 लोगों को जेल भेजा, परंतु शराब ठेके के लाइसैंसदार के विरुद्ध पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।
बाबूगढ़ पुलिस ने 18 मार्च-2024 को तस्करी की शराब का जखीरा पकड़ा था और दो लोग अरेस्ट किए थे, परंतु शराब का मुख्य तस्कर नरेंद्र प्रमुख गांव पूठी थाना वेव सिटी गाजियाबाद को आज तक नहीं पकड पाई है। तस्करी की शराब का भंडारण यूपी.एस आई डीसी धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम मे होता था। गोदाम मालिक भी मौज ले रहा है।
प्रोपर्टी विवाद को लेकर सपा नेता जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की हत्या के आरोपी सौतले बेटे इमरान को तो पुलिस ने जेल भेज दिया है, परंतु हत्यारोपी के साथी को हापुड़ नगर पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। यह हत्या सामिया गार्डन के एक बंगले में दिनदहाड़े 30 मार्च को हुई थी।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867

























