गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों की सुरक्षा की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर सिंह सभा ट्रस्ट के पदाधिकारी शुक्रवार को हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार से मिले और उन्होंने गुरुद्वारे के कमेटी के सदस्यों उनके परिजनों की सुरक्षा के संबंध में एक ज्ञापन दिया। दरअसल गुरुद्वारे में मरम्मत का कार्य चल रहा है। कुछ दिन पहले बुजुर्ग जसपाल की गुरुद्वारे में हुई मार पिटाई में बीच बचाव करने के दौरान मृत्यु हो गई थी। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपी सरबपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुद्वारा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह छाबड़ा, महासचिव हरविंदर सिंह अजमानी अन्य पदाधिकारी के साथ हापुड़ के एडीएम से मिले और उन्होंने कमेटी के सदस्यों व उनके परिजनों की सुरक्षा की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























