👁 0 views Views
उद्यमियों ने आला अफसरों को आन लाइन बिजली कटौती से अवगत कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बिजली की आंख-मिचौनी, अघोषित विद्युत कटौती तथा आए दिन ट्रांसफार्मर फूंकने की घटनाओं से विदुयत की नियमित आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है जिससे औद्योगिक उत्पादन व जन जीवन प्रभावित हुआ है।
हापुड़ कसेरा एसोसिएशन के चेयरमैन व उद्यमी अमन गुप्ता की अगुवाई में हापुड़ के उद्यमियों ने बिजली विभाग के मुख्य अफसरों को जूम के माध्यम से एक मीटिंग कर बिजली समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से औद्योगिक उत्पादन गिरा है। उद्यमियों ने बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























