नकदी पर टिका है भूसा कारोबार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में भूसा (चारा) की आवकें तेजी से बढ़ने के कारण भूसा का लिवास मंडी से गायब सा है और भूसा का भाव एक हजार रुपए से टूट कर करीब सात सौ रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
हापुड़ व आस-पास के इलाकों से भूसे से लदी ओवर लोड सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों रोजाना हापुड़ आ रही है, जो भोर होते ही सड़कों पर दौड़ती अथवा धर्म कांटों पर नजर आएंगी। वर्षा की आशंका से किसान भूसा बेच रहा है जिस वजह से भाव नरम है।भूसा का स्टाकिस्ट भूसे का स्टाक कर रहा है ताकि बाद में मुनाफा कमाया जा सके।
भूसा कारोबार पर किसी प्रकार का अंकुश न होने से पूरा कारोबार नकदी पर टिका है और पूरा लेन-देन नकद हो रहा है। भूसे के दामों में बरसात में चटकी आने की उम्मीद जता रहे है।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























