हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 84 लाख रुपए की लागत से 12 स्थानों पर नई ट्यूबवेल लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद 22,000 लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा निगम ने भी इन ट्यूबवेल के संचालन के लिए कनेक्शन देने संबंधी कार्य शुरू कर दिए हैं।
पानी की आपूर्ति सही प्रकार से न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। साथ ही पानी का प्रेशर भी कम था जिस कारण आपूर्ति को लेकर हर दिन समस्या आ रही थी। ऐसे में अब जलकल विभाग के अवर अभियंता कुंवर पाल ने बताया कि नवी करीम, पत्थर वाला कुआं, मोती कॉलोनी मेरठ रोड, भंडापट्टी गणेशपुरा, आदर्श नगर कॉलोनी, पीरबाउद्दीन, गांधी विहार, नगर पालिका के पीछे कन्हैया पूरा आदि क्षेत्रों में नई ट्यूबवेल लगाई जाएगी।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























